सिंगरामऊ। स्थानीय क्षेत्र के फोरलेन 731 हाईवे पर साढापुर अंडरपास के पास चाय की दुकान के सामने सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे रोड पार करते समय अज्ञात कार की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
अयोध्या से वाराणसी जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस चाय पीने के लिए साढ़ापुर अंडरपास के पास चाय की दुकान पर आकर रुकी थी। जिसमें से एक यात्री विनय भुक्ता, 60 वर्ष, निवासी जिला बोध, उड़ीसा लघु शंका करने के लिए रोड की दूसरी पटरी की तरफ जा रहे थे। इतने में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।