फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। विश्वहिंदू परिषद के नेतृत्व में सोमवार को महाकुंभ मेले में खाद्यान्न भेजा गया। विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। दानपुण्य करने से मानव के सभी संकट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बक्शा बाजार से वीएचपी के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ मेले में अन्न से भरा वाहन रवाना किया। उन्होंने गांव-गांव से एकत्रित करीब 50 क्विंटल गेंहू एवं चावल इकठ्ठा करने वाले वीएचपी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह नेक कार्य है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, प्रखंड मंत्री लक्ष्मी शंकर, डब्लू उपाध्याय, विजय विश्वकर्मा, प्रमोद उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें