फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कौशेन हत्याकांड का हत्यारोपी विशाल बिहार में शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के भीड़भाड़ वाले इलाके में मिश्रबाजार में सरेराह मोहम्मद कौशेन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी विशाल उर्फ शुभम चौबे को बिहार पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था। जनपद पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। ऐसे में पुलिस अब आरोपी कस्टडी रिमांड की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते 10 नवंबर की शाम मोहम्मद कौशेन रौजा स्थित जूता-चप्पल की दुकान से घर जा रहे थे। मिश्रबाजार में अपने एक साथी के साथ समोसा खा रहे थे। इसी दौरान हत्यारोपी शुभम चौबे ने कौशेन पर तमंचा से फायर झोंक दिया था। गोली कौशेन के गले और पेट में जा लगी थी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी कार से भाग गया था। इधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद कौशेन की मौत हो गई थी।
मृतक के पिता मोहम्मद दाउद की तहरीर पर शुभम चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। यहीं नहीं पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की चार टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने हत्यारोपी विशाल चौबे उर्फ शुभम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बीते 14 नवंबर को हत्यारोपी विशाल चौबे उर्फ शुभम को बिहार के दुर्गावती थाना की पुलिस ने चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी बिहार के दुर्गावती पुलिस द्वारा दी गई है।
विज्ञापन

कौशेन हत्याकांड का आरोपी शहर कोतवाली के नियाजी मुहल्ला निवासी विशाल चौबे उर्फ शुभम को देसी शराब के साथ बिहार के दुर्गावती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एसपी सिटी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें