फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनें गांव और नगर, सरकार करेगी मदद

विज्ञापन
पूविवि में नन्हे बच्चे को अपनी गोद में लेकर अन्नप्राशन कराते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि गांव और नगर को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार मदद करेगी। ग्रामीण पूर्वजों के नाम पर स्कूल, अस्पताल, कौशल विकास का केंद्र खोलते हैं तो उनको आधा पैसा सरकार देगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान की चलाने की जरूरत है। कोई ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बन जाए तो उसे स्मार्ट ग्राम पंचायत पंचायत बनाने के लिए प्रदेश सरकार धनराशि देगी। कोई नगर पंचयत या नगर पालिका आत्मनिर्भर बनती है तो उसे भी स्मार्ट नगर बनाने के लिए सरकार सहायता देगी। इस तरह हम नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे। गांवों के विकास के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करें।
सीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बाहर रहता है और उसका गांव में जाना कम होता है तो अपने पूर्वजों के नाम पर स्कूल, अस्पताल, कौशल विकास का केंद्र बना सकता है। उसकी मदद सरकार करेगी। सरकार वहां पूर्वज के नाम पर शिलापट्ट भी लगवाएगी। सरकार इसको लेकर जल्द ही एक योजना शुरू करने जा रही है। उसकी मदद से हम गांवों को विकास को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें