फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक: जौनपुर में काफिले के सामने आया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2022 02:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जौनपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रास्ते में एक युवक सीएम के काफिले के सामने आ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सीएम के काफिले को दिखाया काला कपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जौनपुर दौरे पर आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान एक युवक सीएम के काफिले के सामने आ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसका नाम आशीष है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन




बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौनपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं। 

सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने 'उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से जौनपुर को 258 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें