फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
28- मुफ्तीगंज क्षेत्र के हनुवाडीह गांव में रेलवे लाइन के दोहरी करण में रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिय - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुफ्तीगंज। क्षेत्र के हनुवाडीह गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे बनी पुलिया बंद करने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया बंद करने से कई घरों का पानी निकलना बंद जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक के नीचे बनी पुलिया को पाटकर रास्ता बनाया जा रहा है। इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने काम रोकने के लिए पुलिया के पास प्रदर्शन किया। गांव निवासी अभय दुबे, संजय दुबे, रवींद्र यादव, अवधेश, विमलेश, राजन आदि का कहना है कि इसी नाली के माध्यम से गांव के सैकड़ों लोगों के घर के गंदे पानी की निकासी होती है। अगर पुलिया पाट दी गई तो लोगों के घर के पानी की निकासी रूक जाएगी साथ ही बरसात के दिनों में लोगों के घर डूब जाएगा। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सांसद बीपी सरोज तथा रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारी को ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें