फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तोड़ते समय नदी में गिरी बालिका, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के मनहन गांव में रविवार की शाम लकड़ी तोड़ते समय बालिका सई नदी में गिर गई। आसपास के लोग उसे तलाशने में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मनहन गांव निवासी राजनाथ की पुत्री चांदनी 12 दो अन्य सहेलियों के साथ सई नदी के किनारे बाग में लकड़ी तोड़ने गई थी। वह नदी के किनारे स्थित पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ने लगी। इसी दौरान पेड़ की डाल टूटने से वह नदी में गिर गई। शोर मचाते हुए सहेलियां उसकी ओर दौड़ी, तब तक वह नदी में समा गई थी। आसपास के लोगों ने जाल डालकर काफी देर तक उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने की कोशिश में देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें