फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : सरैयां गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग पर मनमानी का आरोप, डीएम से मिलकर की शिकायत

Wed, 20 Nov 2024 04:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के चकबंदी अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाकर सरैयां गांव के डीएम से इसकी शिकायत की गई। इसके साथ ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
चकबंदी विभाग के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के सरैयां गांव के ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी में चकबंदी विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर से शिकायत किया। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के सरैयां गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र से मिलकर चकबंदी अधिकारी किरतापुर रामजी शुक्ल पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गांव के  प्रभात राय, रवि प्रकाश राय, नीरज राय, आशुतोष राय, सतीश राय, शिव राय ने प्रार्थना पत्र देते हुए डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि इस समय गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही हैं। कई काश्तकारों के मौके के चक को मनमाने ढंग से दूर कर दिया जा रहा तो कई लोगो के चक को इधर से उधर कर दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी अधिकारी किरतापुर गांव के दो- तीन प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में आकर कार्य करते हैं। जो जिले के एक मंत्री के करीबी है। ऐसे में गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है। हर रोज काश्तकार जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। काफी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ऐसी स्थिति में किसी सक्षम अधिकारी को गांव में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने की मांग की गई। डीएम ने मौके पर एसोसी स्वतंत्र वीर सिंह और चकबंदी अधिकारी रामजी शुक्ल को अपने ऑफिस में बुलाकर मामले की जानकारी प्राप्त की। तथा कड़ी हिदायत दी कि किसी भी मामले में किसी काश्तकार के साथ गलत नही होना चाहिए। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि निष्पक्ष रूप से ही चकबंदी प्रक्रिया की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें