घनश्यामपुर के चन्दापुर गांव में घटिया सड़क निर्माण के िवरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बदलापुर के चंदापुर गांव में रविवार को घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा के दौरान चल रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरायगुंजा गांव से चन्दापुर तक एक किलोमीटर पुरानी डामरीकृत रोड का निर्माण मानक व गुणवत्ता के विपरीत बन रही है।
रोड की पुरानी गिट्टियों की खुदाई कर फिर उसी गिट्टी को रोलर से कुटाई कराने के बाद भस्सी की जगह मिट्टी डाल कर सड़क को नया लुक दिया जा रहा है। आरोप तो यहॉ तक है कि पक्के डामर की जगह घटिया सड़क पर घटिया कच्चा डामर का प्रयोग किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवायी जा रही इस सड़क से तकरीबन दर्जन भर से ज्यादा गॉव के हजारों वाहनों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। गांव के प्रधान चन्द्रावती देवी की अगुवाई में सैकड़ों लोग क्त्रस्मश: अलीहसन, छोटेलाल, सुभाष, सालिक राम, रामप्रसाद, जोखई, सालिक राम, रामलखन, राजेश, अमरबहादुर, पन्ने आदि ने रोलर के सामने खडे़ होकर हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणो ने कहा कि जॉच करने के बाद ही सड़क निर्माण फिर से शुरू किया जाए।