फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम 

Sun, 04 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा से क्षुब्ध होकर बक्शा के शिव गुलामगंज बाजार में शनिवार को  हाईवे जाम करते लोग। 
विज्ञापन
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को शिवगुलामगंज बाजार में सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम   समाप्त करवाया। इस दौरान हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन


बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क पर झील जैसा नजारा दिखता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। जब गड्ढों से पानी सूख जाता है तो बड़े वाहनों के गुजरने पर इतनी धूल उड़ती है कि आस पास के लोगों का दम घुटने लगता है।

पूरी तरह से जर्जर हो चुकी सड़क पर सफर दुश्वारियों भरा हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को शिवगुलामगंज बाजार में सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क पर गड्ढा नहीं भरा जाएगा तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सड़क पर धान भी रोपा गया। जाम करने वालों में अमित सिंह, गुड्ड़ू यादव, फूलचंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुखई जायसवाल, समरनाथ प्रजापति, सुरेंद्र सोनकर, बाबूराम, बच्चूलाल, अनवर अली, गिरीश, बृजेश, राकेश, सुनील कुमार, संजय सिंह, सुरेश कुमार, विजय यादव, नाहर लाल, शंकर प्रजापति, सुखलाल, हरिकेश आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें