फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के चंदवक ग्रामसभा के सोनकर बस्ती के ग्रामीणों ने सोमवार को नाली निर्माण के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नाली निर्माण नहीं होने से लोगों ने घरों के सामने गड्ढे खोदकर पानी रोकने का इंतजाम किया है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है। बारिश के मौसम में तेज बारिश होने से लोगों के घरों में पानी चला जाता है। जिससे परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी व प्रधान को नाली बनवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन हर बार नजर अंदाज कर दिया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में रामप्रसाद सोनकर राजदेव, दासू मिथलेश, प्रभु सोनकर, घासी, रामविलास, मनोज, शिवशंकर, जसवंत व अविनाश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें