फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदमाशों ने ऑटो चालक को चाकू मारकर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास रविवार की रात में ऑटो चालक को कुछ बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बदमाश चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गए। सोमवार की दोपहर तक पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेसरपुर निवासी मुन्ना(35) अपनी रिश्तेदारी मुफ्तीगंज ऑटो लेकर गया था। रात में वापस लौट रहा था। करीब आठ बजे धर्मापुर बाजार के पास चार लोगों ने हाथ देकर ऑटो को रोका और गजना जाने की बात कहकर सवार हो गए। मुन्ना चारों को बैठाकर गजना पहुंचा तो सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने ऑटो चालक को रोका तथा मोबाइल और जेब से पैसे छीनने लगे। जब ऑटो चालक ने थोड़ी हिम्मत दिखाई तो उन्हीं में से किसी एक बदमाश ने उस पर चाकू से वार कर दिया जो मुन्ना के पेट के किनारे लगा। बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। ऑटो चालक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के जुटे और तब चालक ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि फिलहाल ना तो इस तरह के किसी घटना की उन्हें जानकारी है। कोई तहरीर नहीं पड़ी है यदि तहरीर पड़ती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें