फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए सड़क निर्माण रोककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के सुरैला गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क निर्माण कार्य रोककर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरैला से सकरा होकर शिवनगर बाजार में जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण से पहले सुरैला तालाब के समीप जर्जर पुल का मरम्मत कराई जाए, उसके बाद सड़क निर्माण हो। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मछलीशहर सांसद बीपी सरोज से भी किया था। सांसद द्वारा पुल बनवाने का आश्वासन मिला था। इससे नाराज ग्रामीणों प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका कहना है कि पहले पुल का निर्माण हो तब सड़क बनेगी। प्रदर्शन करने वालों में फरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, कमला प्रसाद सिंह, जग्गू सिंह, अनिल प्रियांशु सिंह, नौजद्दी राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें