फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से लूट की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मित्र को लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मंगलवार को कुसियां गांव के पास हुई थी वारदाद, गोली मारकर किया था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसियां गांव के पास मंगलवार को दोपहर बैंक मित्र मुनेश भरद्वाज से हुई 2.40 लाख की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक से रूपये निकाल कर लौटते समय मंगलवार को बदमाशों ने चलती बाइक से धक्का देकर गिरा दिया था और उनके पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पीछा कर रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुरिस ने मंगलवार की शाम लूट में शामिल दो बदमाशों को जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसिया गांव के पास हुई लूट कांड में शामिल दो बदमाश जलालगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। वे कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर मय हमराही रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया । एक ने अपना नाम बाबी उर्फ अखिलेश राजभर निवासी त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर तथा दूसरे ने जितेंद्र कुमार उर्फ जित्तू पुत्र रामजीवन निवासी रेहटी थाना जलालपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से18 हजार रुपए भी बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पन्नेलाल समेत उप निरीक्षक लालता प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें