फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंश से लदी पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में बृहस्पतिवार भोर में ग्रामीणों ने मवेशी लदे पिकअप को पकड़ लिया लेकिन पशु तस्कर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप से छह मवेशी को बरामद किया। इसमें से एक पशु की मौत हो चुकी थी जबकि एक बेहोशी की हालत में रहा। चार को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बामी में करीब तीन बजे मवेशी लदा पिकअप भुसौला-बंधवा मार्ग से जा रहा था। इसे ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। पिकअप हड़बड़ी में गांव में बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के किनारे फंस गई। तस्करों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पहले तो उन्होंने पिकअप में सुअर लदे होने का बहाना किया, लेकिन ग्रामीणों के सख्ती दिखाने पर तस्कर भागना शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने जब तिरपाल से बंधी पिकअप को खोला तो उसमें ठूंस-ठूंस कर, पैर बांधकर पशु लादे गए थे। जब तक पशुओं को मुक्त कराया गया, एक की मौत हो गई थी। एक बेहोशी की हालत मिला जबकि चार सुरक्षित रहे। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि बामी गांव से पकड़ी गई पिकअप को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर पशुओं को पशु पशुशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें