फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल विलय होने की सूचना पर ग्रामीणों और बच्चों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। पहितियापुर गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने स्कूल विलय करने का विरोध करते हुए बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए संघर्ष का ऐलान किया। कहा कि सूचना मिली है कि प्रदेश के 5000 विद्यालय विलय किए जा रहे है, इसमें हमारे गांव का मिडिल स्कूल भी है। अगर इसे कहीं मर्ज किया जाता है तो गांव के बच्चों को पढ़ने में भारी समस्या होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव के उत्तर तरफ हाईवे व रेल पटरी है तो दक्षिण तरफ पीली नदी। जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित होगी। यह खबर सुन गरीब अभिभावक परेशान है कि अब कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई जबकि सरकार का दावा है कि 14 वर्ष तक के बच्चों को गांव में ही मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यह सरकार का गलत फैसला है। अगर विद्यालय मर्ज होगा तो शिक्षक, रसोईया आदि कहा शिफ्ट हो पाएंगे। इस दौरान स्कूल बचाओ संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। समिति ने कहा कि इसके विरोध में हम सभी आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रधान दीपचंद खरवार, महेंद्र दुबे, मिथिलेश मौर्य, मृदुल कुमार दुबे, संजय यादव, राजकुमार मौर्य, मुहम्मद रफीक, पूनम प्रजापति, विवेक कुमार, महेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें