फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नदी में नहाते समय सेल्फी ले रहे किशोर की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के गजहड़ा (बरइक्षाबीर) गांव निवासी एक किशोर की वाराणसी जिले में गंगा गोमती के संगम घाट पर नहाते समय सेल्फी खिंचवाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गजहड़ा (बरइक्षाबीर) गांव निवासी हर्ष यादव उर्फ नितिन (17) पुत्र अजय यादव अपने दो दोस्त अजय यादव और प्रिंस यादव के साथ वाराणसी के कैथी गांव स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन से पहले हर्ष अपने दोनों दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया। गंगा गोमती के संगम घाट पर नहाते समय सेल्फी खिंचवाने के दौरान तीनों दोस्त नदी में डूबने लगे। दो दोस्तों को नाविकों ने बचा लिया, लेकिन हर्ष गहरे पानी में जाने से डूब गया। दो घंटे बाद हर्ष का शव गोताखोरों ने निकाल पाया। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हर्ष यादव अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। इस वर्ष 12 की परीक्षा पास की थी। थाना प्रभारी चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया हादसे की जानकारी है। परिजनों को सूचित किया गया है। वाराणसी के चौबेपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें