फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज ब्लॉक पर अपनी मांगो को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के रोजगार सेवकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार सभागार में बैठक की। चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम प्रधानों में अधिकांश महिला प्रधान पति या प्रधान प्रतिनिधि ब्लाक पर हावी हो गए हैं। ऐसे प्रतिनिधियों द्वारा ब्लाक कर्मचारियों से अभद्रता की जाती है। मनरेगा कर्मचारियों पर बिना कार्य कराए भुगतान का दबाव बनाया जाता है। जिससे मनरेगा कर्मचारी और रोजगार सेवक कार्यों में पारदर्शिता लाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। मांग उठाई कि ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी श्रमिकों की हाजिरी और मस्टरोल भरने का दबाव न बनाया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में 14 वां, 15 वां और 16 वित्त से स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और रिबोर के नाम से निकाले गए करोड़ों रुपये भुगतान का स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराया जाए। इस मौके पर बृजेश सिंह, शिखा सिंह, निशानाथ, उमाकांत, पंकज शर्मा, अनीता यादव, सुभाष चंद्र, कुसुम सिंह, विनोद, गिरीश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें