मछलीशहर। उत्तर प्रदेश किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा।
मांगपत्र में लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा, गृह राज्यमंत्री अजय टेनी को बर्खास्त करने की मांग, जेल में बंद किसानों की रिहाई व मुकदमे वापस किए जाएं। एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली बिल 2020 का वापस लेने, 60 वर्ष के ऊपर किसानों को एक हजार मासिक पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा स्थानीय मांगों में उचौरा-मादरडीह, भसोट-रायपुर, संपर्क मार्ग, कुंवरपुर से बंधवा व मधुपुर ,पंवारा-गरियांव जर्जर मार्ग की मरम्मत आदि की मांग की गई। सुभाष चंद्र, राजनाथ यादव, कृष्ण नारायण तिवारी, विश्वनाथ यादव, संदीप शर्मा, रवींद्र नाथ आदि लोग रहे।