विकास खंड केराकत के सभी ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रांतीय आह्वान पर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी केराकत को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित मांगों को बताया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर यह सामूहिक फैसला लिया गया है। जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, वे किसी भी शासकीय कार्य में भाग नहीं लेंगे। पूछने पर खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने बताया, ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।