नगर के फैजाबाद रोड स्थित हिंद टाॅकीज के समीप रेलवे परिसर में शुक्रवार शाम एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के कतरौला गांव निवासी अब्दुल मलिक (78) पुत्र मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हो सकी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।