जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर सोमवार को सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स, फुटबाल, क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री रेस में विकास पाल प्रथम और सौ मीटर दौड़ में सचिव यादव अव्वल रहे।
क्रॉस कंट्री रेस में आलोक बिंद द्वितीय और सूरज पटेल को तृतीय स्थान मिला। चौथे, पांचवे एवं छठवें स्थान पर रमेश पाल, अजय राजभर, सिकंदर यादव रहे। सौ मीटर पुरुष वर्ग में वैभव यादव द्वितीय और शंकर यादव तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, खुशी प्रजापति द्वितीय और काजल उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर पुरुष वर्ग में वैभव प्रथम, दीपक यादव द्वितीय और सिकंदर यादव तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर पुरूष वर्ग की रेस में वैभव प्रथम, सचिन यादव द्वितीय और अतीश विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 04 मैच खेले गए। पहला मैच टीडी कॉलेज और केराकत ए के मध्य खेला गया। इसमें केराकत की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरे मैच में केराकत बी की टीम ने ट्राई ब्रेकर मेंसेंट जांस स्कूल को 5-3 से हराया। तीसरे मैच में टीडी कॉलेज बी की को स्टेडियम की टीम ने 2-0 से हराया।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव को सम्मानित किया। रोहित के पिता सभाजीत यादव ने अभिनंदन पत्र स्वीकार किया। गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि स्टेडियम के कायाकल्प के प्रथम चरण की छह करोड़ की परियोजना पारित कर दी गई है। उन्होंने एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंच पर सेनानियों-शहीदों के आश्रितों, गणमान्य नागरिकों को खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
---
दिव्यांग विद्यालय में हुई खेल प्रतियोगिता
जौनपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के रचना दिव्यांग विद्यालय में भी खेलकूद प्रतियोगिता हुई। गुब्बारा फुलाने में राजा प्रथम, देव द्वितीय, केला दौड़ में कृष्णा प्रथम, आदित्य द्वितीय, चम्मच दौड़ में आसिफ प्रथम, हरिओम द्वितीय, टाफी दौड़ में साइमा प्रथम, महिमा द्वितीय, सुई धागा में अनीता प्रथम, खुशी द्वितीय, मेढक दौड़ में आसिफ प्रथम, हरी ओम द्वितीय, जलेबी दौड़ में देव साहू प्रथम, राजा गुप्ता द्वितीय, टोकरी में बाल फेकना में हरिओम प्रथम, अजदार द्वितीय, बोरा दौड़ में इशांत प्रथम, हरी ओम द्वितीय रहे। विजेता बच्चों को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सीडीओ तेजा साई सीलम, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, संस्था के प्रबंधक नसीम अख्तर आदि उपस्थित रहे।