फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर बंधी भैंसों को चुरा ले गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार की रात अज्ञात तस्करों ने गांव के एक पशु पालक के द्वार पर बंधी दो भैंसों को चुरा लिया। जानकारी होने पर गांव के कुछ युवक रात में ही चोरों की तलाश में बाइक से निकले। आजमगढ़ की सीमा पर युवकों ने एक संदिग्ध पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी राजनाथ यादव के परिवार के सदस्य रात में खाना खाकर सो गए। इसी बीच बीती देर रात में अज्ञात पिकअप सवार पशु तस्कर राजनाथ यादव के द्वार पर बंधी दो भैंसों को पिकअप पर लादकर फरार लगे। रात में ही भैंसों की चोरी होने की जानकारी हो गई। राजनाथ के घर और गांव के कुछ युवक बाइक से अलग-अलग दिशाओं में चोरो की तलाश में निकले। युवकों को आजमगढ़ जनपद की सीमा पर एक पिकअप में भैंस लदा जाते दिखाई दिया। युवकों ने पिकअप चालक को रोक लिया। पिकअप में चार भैंस जिंदा व एक मरी हुई मिली। पिकअप को साथ लेकर मुस्तफाबाद गांव आए। पशु पालकों ने राजनाथ ने जब पिकअप में लदी चारो भैंसों की जांच की गई तो उनमें उनकी भैंस नहीं दिखी। ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पकड़े गए पिकअप चालक को व एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों ने सौंप दिया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पिकअप चालक व उसमे सवार एक व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें