21- डोभी ब्लॉक की नवनिवार्चित ब्लॉक प्रमुख विद्या देवी विक्टरी साईन के साथ।
- फोटो : JAUNPUR
डोभी। क्षेत्र पंचायत डोभी के प्रमुख पद पर विद्या देवी ने जीत दर्ज की है। शुक्रवार को डोभी ब्लाक सभागार में हुए मतदान व मतगणना के बाद विद्या देवी ने अपने प्रतिद्वंदि उर्मिला यादव को 55 मतों से पराजित कर दिया। सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।
डोभी ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को ब्लाक परिसर में पूर्वांह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान सुबह से ही गहमागहमी रही।एक पक्ष ज्यादा सक्रिय रहा।पांच व सात के ग्रुप में वोट डलवाएं जा रहे थे। इस दौरान कुल 84 वोटरों में से 79 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से पड़े मतों की गणना का कार्य शुरु किया गया। जिसमें विद्या देवी को 66 मत और उर्मिला देवी को 11मत मिला। जबकि 2 मत निरस्त हो गया। इस दौरान 55 वोट अधिक पाकर विद्या देवी ब्लाक प्रमुख बन गई। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।सर्किल के सभी थाना जलालपुर, गौरा बादशाहपुर,केराकत के अलावा महिला थाने की पुलिस सहित दो गाड़ी पीएसी तैनात रहे।