फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव में शुक्रवार को दोपहर घर की कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर नद्दी गांव निवासी बृजलाल गुप्ता की पत्नी कर्मराजी देवी (35) दोपहर में घर में सोई थी। उसी दौरान घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे महिला मलबे में दब गई। शोर मचा तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन घायल महिला को सीएचसी पहुंचाए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी रामसूरत यादव के कच्चे मकान के पास स्थित आम का पुराना पेड़ गुरुवार की शाम तेज वहा के बीच कच्चे मकान पर गिर पड़ा। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग था कि घटना के वक्त परिवार के लोग मकान के बगल मड़हे में थे। नहीं तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें