मीरगंज। प्राथमिक विद्यालय सवैया के एक बच्चे द्वारा क्लास में झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मछलीशहर ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अगहुआ के प्राथमिक विद्यालय सवैया में क्लास में एक छात्र द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा क्लास रूम में झाड़ू लगाते दिख रहा है। जबकी दूसरे वीडियो में क्लास रूम का कचरा छात्र द्वारा बाहर फेंकते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर गांव के एक व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की मांग उच्च अधिकारियों से कर ऑनलाइन शिकायत की है। संवाद