क्षेत्र में कुछ युवकों को डंडे के बल पर धमकाने व एक धर्म की शपथ दिलाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। क्षेत्र के बजरंगनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के कंधे पर एक राजनीतिक दल का पट्टा लगा हुआ है। वीडियो में एक धर्म के व्यक्ति को दूसरे धर्म की शपथ दिलायी जा रही है। ऐसा न करने व भविष्य में कभी भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। चंदवक थाना प्रभारी मुरलीधर ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।