फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रार्थना स्थल की रात में तोड़ी चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भुलनडीह गांव स्थित प्रार्थना स्थल की चहारदीवारी को बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद असलहों के साथ पहुंचे लोगों ने तीन जेसीबी लगा कर तोड़ दिया। जहां ग्रामीण इस बात पर हतप्रभ हैं तो वहीं पुलिस ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

गांव एक सप्ताह से सुर्खियों में है। 29 सिंतबर को गांव में बने प्रार्थना स्थल को ग्राम समाज व समाधि स्थल की भूमि पर बने होने की उच्च स्तर पर की गई शिकायत के निस्तारण के लिए पैमाइश करने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गई राजस्व टीम के वापस लौटते समय रास्ते में दो दर्जन से अधिक बाइक से मुंह बांधे युवकों ने पथराव कर दिया था। इसमें दो लेखपाल व चालक घायल हो गए थे और सरकारी वाहन का शीशा टूट गया था। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 35 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
दूसरे दिन की गई पैमाइश में निर्माण ग्राम समाज व समाधि की भूमि पर होना पाया गया। अवैध निर्माण गिराने की कवायद कई दिन चली लेकिन राजस्व एवं पुलिस विभाग के तालमेल के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद साधारण ड्रेस में असलहों के साथ 24 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से प्रार्थना सभा की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षण महेश कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहां तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें