जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर पर हमला करने का वीडियो सामने आया है। बता दें कि एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहले उनकी तारीफ में भाषण दिया गया फिर माला पहनाई गई। इसके बाद उनके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। हमला करने वाले का नाम बृजेश राजभर है वह महेंद्र राजभर की पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
जानकारी के अनुसार महेंद्र राजभर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के संस्थापक सदस्य में से एक है लेकिन 2021 में अलग हो गए थे इसके बाद सुहलदेव स्वाभिमान पार्टी बना ली लेकिन 2 मई को सपा में शामिल हो गए थे। महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में हमलावर बृजेश राजभर के खिलाफ शिकायत की है।
उन्होंने यह आरोप लगाया है कि यह हमला ओमप्रकाश राजभर के इशारे ओर किया गया है। सुभासपा आज 10 जून को महाराज सुहेलदेव का विजयोत्सव मना रही है जिन जिलों में सुभासपा का प्रभाव है वहा आज कार्यक्रम हुए जौनपुर में भी विजयोत्सव मनाया गया। बैकग्राउंड में महाराज की बड़ी होर्डिंग लगी थी।
वीडियो में देखा गया कि पहले बृजेश ने महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया कहा जब अपने लोग सत्ता में गए तो अपने लोगो की पैरवी नहीं की खुद की सेवा की अपने बेटे अपने परिवार के लिए काम किया महाराज सुहेलदेव के नाम को केवल बेचा जा रहा है कुछ लोग ऐसे है जो समाज को लूट रहे है ऐसे लोगों का हम लोग परित्याग करेंगे।
इसके बाद बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई माला पहनते ही महेंद्र के चेहरे पर मुस्कान आ रही थी तभी महेंद्र को पीटने लगे एक के बाद एक थप्पड़ मारने लगे। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों लोगो को अलग किया।
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर लड़ा था चुनाव
महेंद्र राजभर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा में थे मऊ में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था तब भाजपा और सुभासपा क बीच गठबंधन था चुनाव में महेंद्र राजभर , मुख्तार अंसारी से लगभग 6000 वोट से हार गए थे 2017 चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मऊ की एक जनसभा में कटप्पा का खिताब दिया था कहा था कि यह कटप्पा बाहुबली का सफाया करेगा।