फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति का वीडियो वायरल, छात्रों को रोजगार के लिए खंझड़ी बजाने की दे रहे सलाह 

Sun, 28 Jun 2020 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति का एक और वीडियो चर्चा में है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में वह विद्यार्थियों को रोजगार न मिलने की दशा में खंझड़ी (हाथ से बजाने वाला वाद्य यंत्र) बजाकर भी आजीविका चलाने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है, मगर यह किस कार्यक्रम का है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।  

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुलपति प्रो. राजाराम यादव विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है। हमारे यहां आकर कोई भी आसानी से रोजगार अपना सकता है। अपने छात्र जीवन के एक प्रसंग की चर्चा करते हुए कुलपति कह रहे हैं कि बेरोजगारी कहीं नहीं है। खंझड़ी बजाना भी एक अच्छा रोजगार है।

अगर विद्यार्थी खुद खंझड़ी नहीं खरीद सकते तो कुलपति खुद उन्हें  खरीद कर दे सकते हैं। कुलपति के इस संबोधन को विद्यार्थियों को खंझड़ी बजाने के रोजगार करने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस बाबत कुलपति से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कुलपति के करीबियों के मुताबिक वह कई दिनों से बाहर हैं। आरोप है कि कुछ लोग पुराने वीडियो को तोड़-मरोड़कर कुलपति की छवि बदनाम बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें