फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शुकरे आलम को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज का है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि साहबगंज निवासी शुकरे आलम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसी के उकसाने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद शुकरे आलम के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुकरे आलम मानसिक रूप से बीमार है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। इसी कारण उसने ऐसा कृत्य किया है। शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने शुकरे आलम का चालान कर दिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, समाज या जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी या वीडियो वायरल करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें