फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 65 लाख की लागत से रौजा अर्जन वार्ड में लगेगा नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे शहर के रौजा अर्जन वार्ड के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। शासन की ओर से नए नलकूपों की स्थापना के लिए 67 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नगर पालिका ने निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब 1500 घरों को इसका लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के 39 वार्डों में से कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने रौजा अर्जन वार्ड के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसमें कुल 65 लाख खर्च किया जाएगा। नगर पालिका के अनुसार एक माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नए नलकूप स्थापित होने के बाद करीब 1500 घरों को पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि नलकूप लगाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द वार्ड वासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें