करंजाकला। ब्लॉक सिद्धीकपुर रोड पर शनिवार को सरकारी एंबुलेंस 108 में सवारियां बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। सिद्धीकपुर चौराहे से थोड़ी दूरी पर सरकारी एंबुलेंस का चालक सवारी बैठा रहा था, तभी किसी ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इसमें एंबुलेंस का चालक सवारी बैठाते हुए नजर आ रहा है। यह एंबुलेंस करंजाकला पीएचसी की बताई जा रही है। करंजाकला पीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. योगेश सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।