फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि परिसर में चल रही सेमेस्टर परीक्षा का कुलपति कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शनिवार को निरीक्षण किया। केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि कोविड-19 का पालन करते हुए छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया जाए। कुलपति ने आईबीएम केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह इंजीनियरिंग संस्थान केंद्र पर चल रही परीक्षा की जानकारी ली। कंट्रोल रूम, पेपर और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार को प्रथम पाली में एमबीए, बी.फार्मा, विज्ञान संकाय, बीए एलएलबी और बीकाम (ऑनर्स) की सेमेस्टर परीक्षाएं थीं। कुलपति ने केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश के साथ सभी कक्षों में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। कोरोना की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर परीक्षार्थियों को मास्क और जरूरी एहतियात बरतने का सख्त निर्देश दिया। कंट्रोल रूम में सीसी टीवी के बड़े डिसप्ले लगाने का निर्देश दिया। डॉ. रसिकेश से परीक्षा के उपरांत विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी। निरीक्षण के दौरान सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार, डॉ. परमेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. विनय वर्मा, आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, कालीचरण सेठ, अनुपम कुमार, मनोज त्रिपाठी, डॉ. कमलेश मौर्य, अभिनव श्रीवास्तव, बलराम, शिवकुमार, गायत्री, दीपा आदि उपस्थित रहीं। इसी तरह इंजीनियरिंग संस्थान में परीक्षा केंद्र एकपर बीटेक तृतीय सेमेस्टर एवं एमटेक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चल रही थी। केंद्राध्यक्ष डॉ. संजीव गंगवार से परीक्षा की जानकारी ली। आंतरिक उड़ाका दल के प्रो. बीबी तिवारी, डॉ. नुपूर गोयल, डॉ. रजनीश भास्कर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें