जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शुक्रवार को शौर्य जागरण यात्रा निकालकर शहर का भ्रमण किया। भंडारी स्टेशन से शुरू हुई यात्रा का समापन सद्भावना पुल स्थित केरारवीर मंदिर के पास हुआ। यात्रा का समापन 10 अक्तूबर को काशी प्रांत के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सभा के बाद होगा। जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में नगर के भंडारी स्टेशन से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों कोतवाली चौराहा, शाहीपुल, ओलंदगंज से होकर शहर कोतवाल बाबा केरारवीर निकट सद्भावना पुल के पास आम सभा के साथ संपन्न हुई। इसमें बताया गया कि यह यात्रा धर्म, समाज व राष्ट्र की विदेशी आक्रमणकारियों से रक्षा करने वाले, सैकड़ों वर्षों की दासता और अत्याचार से मां भारती को मुक्त करने वाले, भारत की गौरवशाली परंपरा की रक्षा करने वाले, वीर योद्धाओं एवं वीर क्रांतिकारी, मां भारती व उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले सेना के वीर जवानों के अमर प्रधान और शौर्य गाथा की यह शौर्य जागरण यात्रा है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक जनपदों में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उन सभी महापुरुषों के बारे में जन जागरण करना है। यात्रा का संचलन प्रबंधन बजरंग दल सह संयोजक द्वय संकल्प एवं आनंद ने किया। यात्रा में मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष उदयराज, मंत्री समरबहादुर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुधांशु, बृजेश, जिला मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, मनीष सेठ, विष्णु ठठेरा, दीपक गुप्ता, राजेश सेठ ,पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।