फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच दिवसीय हनुमत कथा की तैयारी, थाने से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के शीतला चौकियां धाम में पांच दिवसीय हनुमत कथा की तैयारी जोरों पर है, हालांकि अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। इसके लिए पहले थाने से रिपोर्ट मांगी गई है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की चर्चा है, हालांकि आयोजकों ने प्रशासन को इनके आगमन की सूचना नहीं दी है। प्रशासन भी इस बात को लेकर चिंतित है कि अचानक कोई कार्यक्रम बनता है तो उसके लिए आयोजक ही जिम्मेदार होंगे। मां शीतला चौकियां धाम में पांच दिवसीय हनुमत कथा का आयोजन छह से 10 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें कथा के साथ भव्य कलश यात्रा व भंडारे का आयोजन होगा। जैसा कि कार्यक्रम आयोजकों ने कार्ड में प्रकाशित करवाया है, उनके अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रकूट धाम तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महराज, कथा व्यास उत्तराधिकारी श्री तुलसीपीठ व्यास, चित्रकूट आचार्य रामचंद्र दास रहेंगे। साथ ही बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होगा। कथा आयोजक मां शीतला कार्यसमिति के विनय त्रिपाठी है। सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी के समक्ष आयोजक मंडल ने केवल पांच दिवसीय हनुमत कथा के लिए अनुमति की डिमांड की है। फिलहाल इसके लिए कोतवाली से अनुमति मांगी गई है। इसमें यह दर्शाया जाना है कि कितनी भीड़ उपस्थित होगी, वाहन पार्किंग आदि की क्या व्यवस्था होगी। प्रशासन को किसी भी बड़े संतों के आगमन की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन ...
शीतला चौकिया धाम में आयोजक की तरफ से केवल पांच दिवसीय हनुमत कथा के लिए अनुमति मांगी गई है। इसकी रिपोर्ट लगाने के लिए थाने को भेजा गया है। इसमें बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की सूचना नहीं दी गई है। उनके आगमन के लिए पहले से तैयारी की जाती है। अचानक आने की सूचना पर अनुमति नहीं दी जाएगी, ऐसा होने पर आयोजक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

- जलराजन चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें