आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी राशन कार्ड सत्यापन के लिए लगाए जाने का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें कहा कि वह सत्यापन का काम नहीं करेंगी। कारण उनके ऊपर हमले हो सकते हैं।
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि राशन कार्ड सत्यापन का कार्य ग्राम स्तर का है। ऐसे में मुख्य सेविकाओं को सत्यापन कार्य में लगाया जाए। वह उनका सहयोग करेंगी। सत्यापन होने तक विभागीय अधिकारियों का निर्देशित किए जाए तो वह जब तक सत्यापन चल रहा है दबाव न बनाए।
तीस जून तक समय दिया जाना चाहिए। महामंत्री मीनाक्षी शुक्ला ने कहा कि जनगणना सर्वे की बुकलेट का किए गए हमारे पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं मिला। उन्होंने राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य में न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर कर्मचारी ने राकेश श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, किस्मती, गीता, मीरा, सुनीता, ज्योति गौंड, माधुरी, जया साहनी, उर्मिला प्रजापति, संजू सिंह, सुमन चौरसिया, सुनीता सिंह, चंद्रकला, सविता सिंह, कुसुम सिंह, शशिकला सिंह, सीमा पंाडेय, रेखा राय, रेखा मौर्या, बिंदु देवी, राज बली यादव, विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।