फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फास्टैग वाहनों पर 15 से लगेगा दोगुना जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा में 15 फरवरी से फास्टैग को लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए नेटवर्क की समस्या दूर कर ली गई है। इस मार्ग पर 15 फरवरी से गुजरने वाले वाहनों को फास्टैग न होने पर दोगुना जुर्माना देना होगा। अभी इस बारे में वाहन चालकों को आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी टोल बूथ को पहले एक जनवरी से ही फास्टैग से जोड़ा जाना था, लेकिन नेटवर्क की गड़बड़ी सहित अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण अंतिम समय 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। इस तिथि के बाद टोल बूथ पर फास्टैग से ही भुगतान होगा। इसके लिए कुंवरपुर टोल बूथ पर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। टोल बूथ के मैनेजर विवेक पांडेय ने बताया कि टोल प्लाजा पर जीपीआरएस सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगा है। नेटवर्क की समस्या अब नहीं रहेगी। वाहनों चालकों को फास्टैग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 15 फरवरी के बाद बिना फास्टैग के किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। उन्हें दोगुना जुर्माना भरना होगा। विवेक पांडेय ने बताया कि करीब 70 फीसदी वाहन इस प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं। शेष 30 फीसदी वाहनों में ही दिक्कत है। सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें