फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों जाम में जकड़ा रहा जौनपुर को कोतवाली चौराहा, राहगीर परेशान

विज्ञापन
कोतवाली चौराहे पर लगा भीषण जाम । संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जिले के कोतवाली चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह जाम में फंसकर लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। बीएसए कार्यालय पर काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों की भीड़ रही। वहीं यातायात नियमों को दर किनार कर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों से राहगीरों को जाम में फंसकर जूझना पड़ा। चौराहे पर बेतरतीब आमने सामने खड़े वाहनों के चलते यातायात सामान्य करने के लिए पुलिस के जवानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने से पहले बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला और दिव्यांग शिक्षकों के साथ उनके परिजन भी आए थे जिससे कोतवाली चौराहे पर सुबह भीड़ का दबाव बढ़ गया। भीड़ में ही मोहल्ला शेख मोहामिद की ओर से एक पिकअप वाहन सड़क पर पहुंच गया। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते चौराहे पर जाम से निकलने के चक्कर में कई ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन भी एक दूसरे के आमने-सामने बेतरतीब खड़े हो गए। कोतवाली से लेकर चहारसू चौराहा, ऊर्दू बाजार, मल्हनी पड़ाव, नगर पालिका कार्यालय और सब्जीमंडी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस और होमगार्ड की मशक्कत से घंटेभर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें