फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेंट्रल पार्किंग के बाद भी सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पुराने बदलापुर पड़ाव पर प्रशासन ने सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था की है। बावजूद इसके लोग सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। यदि सेंट्रल पार्किंग में लोग वाहन खड़ा करें तो जाम से निजात मिल सकती है। जरूरत है प्रशासन की सख्ती की।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवीन जायसवाल ने बताया कि बदलापुर पड़ाव की सड़क चौड़ी है और सेंट्रल पार्किंग भी है, इसके बावजूद भी लोग सड़क के किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। लोगों को सेंट्रल पार्किंग में वाहनों को खड़ा करना चाहिए।
प्रवीण यादव ने कहा कि सेंट्रल पार्किंग के अगल-बगल ठेले खाेंमचे भी लग रहे हैं। बड़ी गाड़ियां भी खड़ी हो रही हैं। जिससे जाम लग रहा है। इरशाद अहमद ने बताया कि ट्रैफिक नियम का पालन सही से नहीं हो पा रहा है जिससे शहर में आए दिन जाम की समस्या हो रही है। पुलिस को सेंट्रल पार्किंग का पालन कराना चाहिए। तीरथ यादव ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत दोपहिया वाहनों से है। वे कहीं भी गाड़ी पार्क कर रहे हैं। जाम से बचने के लिए सड़क के किनारों को खाली करवाया जाए और सेंट्रल पार्किंग की व्यवस्था कड़ाई से लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें