प्रयागराज के अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या से नाराज वकीलों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ परिजनों की सुरक्षा की मांग भी उठाई।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं ने कहा कि हत्यारोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी व 20 लाख रुपये मुआवजा सरकार दे। कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं की हो रही हत्या से साथियों में असुरक्षा की भावना है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र मणि शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह, आरपी सिंह आदि पस्थित थे।