त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास लगाया गया बैरियर।
सावन की भीड़ को देखते हुए पहले सोमवार से ही रूट डायवर्ट कर दिया गया है। शनिवार को फूलपुर थाने पर एसडीएम केराकत जगदंबा सिंह एसडीएम फूलपुर नागेंद्र यादव, सीओ फूलपुर अभिनव यादव तथा सीओ केराकत आरके पांडेय व थानाध्यक्ष जलालपुर टीडी सिंह ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा की तैयारी पर चर्चा की।
श्रावण मास में मेले व जलाभिषेक के लिए आने वाले लोगों भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए रूट बदल दिया गया। इसे लेकर जलालपुर में विभिन्न मार्गों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह तक जौनपुर से आने वाले वाहनों को जलालपुर चौराहे से थानागद्दी व मड़ियाहूं की तरफ तथा वाराणसी की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को लहंगपुर त्रिलोचन बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
सिर्फ छोटे वाहनों को ही धीमी गति से जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा के विभिन्न तरीके से सुरक्षा का खाका भी तैयार किया जा चुका है। पूरे सावन माह प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करने वालों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से चार थानाध्यक्ष, ग्यारह एस आई, दस महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी व ट्रैफि क पुलिस तैनात रहेगी।