कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभागवार कार्यों की प्रगति आदि की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष और मानक के अनुसार प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके यादव को स्वास्थ्य विभाग की सभी कार्यों में प्रगति लाने, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर इस योजना का प्रचार-प्रसार करने हेतु बैनर लगवाने का निर्देश दिया।
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर को तय समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 44.5601 करोड़ प्राप्त हुआ है। जिसके तहत ग्रामीण विद्युतीकरण 15.75 करोड़ है। जिसमें चयनित मजरों में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है । विद्युतीकरण योजना में लक्ष्य पूर्ण करने, समय से जले ट्रंासफार्मर बदलने एवं मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और सीडीपीओ को कुपोषित बच्चों को शतप्रतिशत लाभ देने का निर्देश दिया।
धन उपलब्ध रहने के बाद भी समय से गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण न कराने पर कार्यदायी संस्थाओं को नाराजगी व्यक्त किया। बीडीओ को व्यक्तिगत ध्यान देकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तायुक्त व समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रमेश प्रसाद मिश्र, डीडीओ दयाराम, पीडी पीके राय, उपायुक्त एनआरएलएम कमलेश सोनी आदि उपस्थित रहे ।