फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पिकअप लावारिश छोड़ भागे वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कस्बे से शुक्रवार की शाम पिकअप चोरी की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की तो वाहन चोर पिकअप को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप बरामद कर मालिक को सौंप दी। शुक्रवार की शाम नौ बजे चालक चुंगी चौराहे पर खड़ी कर कस्बे में दिवाली की खरीददारी करने चला गया था। जब वह पैदल बाजार से चुंगी चौराहे पर लौटा तो पिकअप गायब थी। वह घबरा गया उसने घटना की जानकारी गाड़ी मालिक को दी। मालिक ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने घटना को संज्ञान लेते हुए तुरंत चारों तरफ नाकाबंदी कर दी । उसी दौरान सूचना मिली एक लावारिस पिकअप टेकारी गांव के पास सड़क पर खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी मालिक को फोन कर मौके पर बुलाया और तसदीक होने के बाद पिकअप उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें