फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को प्रदर्शनी में दी गई जड़ी बूटियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में स्थित राधेश्याम पैलस में शुक्रवार को वैद्य डॉ गंगाधर द्बिवेदी की स्मृति में भगवान धन्वंतरि जयंती पर संगोष्ठी व जड़ी-बूटियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वैद्य ने लोगों को जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आयुर्वेदाचार्य डा शिवकुमार मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं, आरोग्य की प्राप्ति होती है। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामसूरत द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य व संतोष ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। यही आयुर्वेद का मूल मंत्र है। डॉ. बलराम पांडेय ने कहा कि आयुर्वेद जीवन दर्शन है। रमाकांत गुप्त ने कविताओं की प्रस्तुति की। संचालन दिवाकर ने किया। संयोजक शीतला प्रसाद मिश्र ने आभार जताया। चक्रपाणि पांडेय, शोभनाथ पांडेय, अनिल मिश्रा, कंकड़ी महराज, घनश्याम मिश्रा, डा सुधाकर द्विवेदी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अमृत केशरी, प्रिंस त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें