फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाहनाें का रजिस्ट्रेशन बढ़ा, परिवहन विभाग को 241 करोड़ का मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिवहन विभाग के प्रयास से वाहनों का रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी हुई है। दो माह में रजिस्ट्रेशन बढ़ने से विभाग को 127 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के अप्रैल, मई में वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जिले में 1842 करोड़ तो 2025 के अप्रैल व मई में कुल 2083 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
यह पिछले साल की तुलना में 241 करोड़ अधिक है, साथ ही 13.11 फीसदी की वृद्धि हुई है। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों में यह वृद्धि 26.93 फीसदी रही।
यह रुझान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी परिवहन की बढ़ती आवश्यकता का परिचायक है। परिवहन विभाग ने 2024 की तुलना में 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति दर्ज की है, चाहे वह राजस्व प्राप्ति हो, वाहन पंजीकरण हो या इलेक्ट्रीक मोबिलिटी का विस्तार हो।
राजस्व प्राप्ति के मामले में बहुत सुधार हुआ है। इसके तहत अप्रैल, मई 2025 में कुल 2083.63 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की 1842.10 करोड़ की तुलना में 241.53 करोड़ अधिक है। मात्र मई में 1040.48 करोड़ की प्राप्ति दर्ज हुई, जो पिछले वर्ष मई 2024 की तुलना में 127.96 करोड़ अधिक है। अकेले मई में 14.02 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। गैर-परिवहन वाले वाहनों के पंजीकरण में तेजी से वृद्धि हुई है। इनका उपयोग निजी या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है, न कि माल या यात्रियों को ले जाने के लिए।
विज्ञापन

इनमें स्कूटर, मोपेड, कारें, जीप और ट्रक जैसे वाहन शामिल हैं। मई 2025 में तीन लाख 62 हजार 134 गैर-परिवहन वाहन पंजीकृत हुए। मई 2024 के मई में 2 लाख 92 हजार 331 की तुलना में 69 हजार 803 वाहन अधिक हैं। यह 23.88 फीसदी की वृद्धि है।
विज्ञापन

विशेष रूप से दोपहिया वाहनों में यह वृद्धि 26.93 फीसदी रही, यह 67 हजार 225 वाहन अतिरिक्त है। यह रुझान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी परिवहन की बढ़ती आवश्यकता का परिचायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें