फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और राशन की दुकानों पर रही भीड़

विज्ञापन
04- पुरानी सब्जी मंडी में जनता कर्फ्यू के पूर्व सब्जियों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो----
विज्ञापन

सब्जी और राशन की दुकानों पर रही भीड़
- ग्राहकों की भीड़ देख बढ़ गए सब्जियों के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। रविवार को जनता कर्फ्यू को देखते हुए शनिवार को शहर में सब्जी और राशन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार जरूरत के सभी सामान घर में स्टोर कर लेना चाहता था। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए खास तौर से सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए।
विज्ञापन

शहर के उर्दू बाजार, नवाब यूसूफ रोड, कोतवाली, पुरानी बाजार आदि इलाकों में सुबह दुकान खुलने से पहले ही कई दुकानों के बाहर ग्राहक पहुंच गए थे। दिन में 11 बजे तक सहर में दिखने वाली भीड़ में से हर किसी के हाथ में थैला नजर आरहा था। आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला, सब्जी और नमक तक का लोग पहले से इंतजाम करने में जुटे रहे। खास तौर से शहर के उत्तरी इलाके में अधिक भीड़ दिखा। सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे बलुआघाट निवासी रामजीत का कहना है कि अभी तो एक दिन का जनता कर्फ्यू है क्या पता कि आगे और भी बढ़ जाए इस नाते जरूरी सामग्री खरीदकर घर में रख लिया जा रहा है। सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ देखते हुए कई सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए। आलू 120 रुपये पसेरी की दर से बिका। जबकि शुक्रवार को 95 से 100 रुपये पसेरी की दर से बिक रहा था। प्याज एक दिन पहले 12 से 15 रुपये किलो की दर से बिक रही थी लेकिन शनिवार को मंडी में प्याज 20 से 30 रुपये किलो बिकी। टमाटर का दाम एक दिन में दोगुना हो गया। कल तक दस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 20 रुपये किलो हो गया। हरी मटर 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो हो गई। बैगन 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें