फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान पर मिलेगा सब्जी और प्याज के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों की आय को दो गुणा करने के लिए सरकार समय-समय पर किसानों को सहूलियत प्रदान करती है। अब अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के किसानों को प्याज और सब्जी की खेती के लिए उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जा रहा है। इसमें प्याज की खेती के लिए 40 फीसदी जबकि कद्दू वर्गीय सब्जी की खेती के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने अनुसूचित जाति, जनजाति राज्य सेक्टर योजना के तहत कद्दू वर्गीय सब्जी और प्याज की खेती में अनुदान की योजना लागू कर दी है। विभाग ने पहले आओ, पहले पाओ के मानक पर किसानों का चयन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कद्दू वर्गीय सब्जी और प्याज के बीज दिए जाएंगे। जनपद में 10 हेक्टेयर में प्याज, पांच हेक्टेयर में कद्दू वर्गीय सब्जी की खेती होगी। योजना के तहत एक किसान को अधिकतम दो बीघा क्षेत्रफल मेें खेती करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति के जो किसान अनुदानित खेती का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पहले पंजीकरण कराना होगा। विभाग या सहज जनसेवा केंद्र से विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए किसानों आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करनी होगी। चयनित किसान को ही बीज और करैट उपलब्ध कराएं जाएंगे। सब्जी की पैदावार कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
योजना के तहत 10 हेक्टेयर में प्याज जबकि पांच हेक्टेयर में कद्दूवर्गीय सब्जी की खेती का लक्ष्य है। इसके लिए किसानों का चयन शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से इसका प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति के जो किसान अनुदानित खेती का लाभ लेना चाहते हैं, वह ऑनलाइन पंजीयन करा लें। - ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें