जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जागरूकता के लिए काव्यपाठ, निबंध, संभाषण और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकी विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंध, विधि, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान संकाय तथा रज्जू भैया संस्थान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय कुमार राय तथा सहायक कुलसचिव बबिता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की कला से रूबरू हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 348 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डा. श्याम कन्हैया, डा. शशिकांत यादव, डा. सुजीत चौरसिया, डा. श्रवण कुमार, डा. अनु त्यागी, डा. झांसी मिश्रा, डा. रेखा पाल, डा. नवीन चौरसिया, जया शुक्ला रहीं। संयोजक डा. नितेश जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त को विवि परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर प्रो. देवराज सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. राकेश यादव, डा. जगदेव, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।