फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति सम्मेलन के लिए समितियां गठित

Tue, 05 Jan 2016 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नौ जनवरी को होने वाले कुलपतियों के सम्मेलन की तैयारी के लिए 24 समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सम्मेलन में 25 विवि के कुलपति हिस्सा लेंगे। एक दिन पहले ही सभी
विज्ञापन


कुलपति आठ जनवरी को जौनपुर पहुंचेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था शहर के  दो होटलों में की गई है। डीएम के निर्देश पर विवि परिसर की सफाई के लिए सौ कर्मी लगाए गए हैं। डा. मानस पांडेय सम्मेलन के संयोजक बनाए गए हैं। सम्मेलन के

 लिए कुलपति मीटिंग हाल को तैयार किया जा रहा है। लंच के लिए गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई हैै। मंगलवार को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने सभी समितियों के पदाधिकारियों की बैठक कर तैयारी की जानकारी ली। कुलपति ने
विज्ञापन


 कहा कि तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी तरह की दिक्कत आती है बताएं, उसका निस्तारण किया जाएगा। कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल रामनाईक हिस्सा लेंगे। इस नाते व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

 डीएम भानुचंद गोस्वामी ने परिसर की सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है। सफाई के लिए सौ सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल स्वागत समिति की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

सम्मेलन में राज्यपाल रामनाईक भी हिस्सा लेगें इस नाते जिला प्रशासन भी तैयारी को लेकर सक्रिय है। डीएम भानुचंद गोस्वामी भी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। एक दर्जन अधिकारियों को विवि परिसर की तैयारी के लिए लगा दिया गया है। वह परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें